royal bhumihar ki chavi

वक्त बदलता है और इतिहास गवाह है कि जो समाज वक्त की आहट को पहचानकर सचेत नहीं हुआ, वो इतिहास के पन्नों में दफ़न हो गया. इतिहास की किताबें पढेंगे तो ऐसे तमाम उदाहरण आपको मिल जाएंगे. भूमिहार समाज के लिए भी वही वक्त आ गया है जब बदलते हुए समय को समझना और उस हिसाब से अपनी रूपरेखा बनानी जरूरी है और प्रसन्नता की बात है कि भू-बंधुओं ने इसे समझा भी और अपने आप को बदला भी. यही वजह है कि ज़मीन से उठकर अब भू-समाज के लोग अलग-अलग तमाम पेशों में बड़ी संख्या में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं.

( यह भी पढ़े – राम-जन्मभूमि संघर्ष और भूमिहार ब्राह्मण )

लेकिन अफ़सोस है कि अब भी कुछ लोग अपनी भ्रांतियों के साथ जी रहे हैं. ‘भूमिहार’ शब्द महज उनके लिए उन्माद भाव है. सोशल मीडिया पर जारी नारे और तस्वीरें इसकी गवाही देते हैं. कोई बुलेट की तस्वीर के साथ रॉयल भूमिहार को जोड़ रहा है तो कोई गन के साथ. सवाल उठता है कि क्या भूमिहार को रॉयल दिखने-दिखाने के लिए बुलेट और गन का सहारा लेना पड़ेगा?

पहले जानिए कि अंग्रेजी के रॉयल(ROYAL) का हिंदी में मतलब क्या होता है और उस हिसाब से आपकी स्थिति क्या है? शब्दकोष में जाकर आप ROYAL शब्द टाइप करेंगे और उसकी हिंदी जानना चाहेंगे तो ये सारे शब्द आयेंगे –

( यह भी पढ़े – पांच कारणों से पिछड़ रहा है भूमिहार-ब्राह्मण समाज )

royal bhumihar meaningअब रॉयल का आप खुद आंकलन कर उसमें अपने आप को फिट कर सकते है. पर आपको इसमें कहीं गन या बुलेट नज़र आता है? दरअसल गन और बुलेट की तस्वीरें और उन्मादी नारे लगाकर आप ‘भूमिहारों’ को रॉयल नहीं बना रहे. बल्की समाज की उन्मादी छवि बना रहे हैं जैसा कि वामपंथी और भू-विरोधी चाहते भी हैं. सोशल मीडिया पर गन नहीं अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाइए, उसी से भूमिहार की रॉयल छवि बनेगी. गन और बुलेट किसी काम के नहीं. उसे रणवीर सेना के लिए छोड़ दीजिए जिसपर वामपंथियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता से उग्रवादी संगठन का ठप्पा लगा दिया.

और पढ़े – मगध मग शाकल्द्वीपी और भूमिहार भ्रम निवारण

3 COMMENTS

Comments are closed.