ब्रह्मषि विकास संस्थान (इंदिरा कॉलोनी इकाई) ने 16 अक्टूबर को भारत सरकार द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर एक बैठक का आयोजन किया. 
राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक तरफ भारतीय सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ़ की गयी तो विरोध करने वालों की भर्त्सना भी की गयी और इसे ओछी मानसिकता का परिचायक माना गया. 
ब्रह्मषि विकास संस्थान का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक देशहित में किया गया और इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. 
बैठक में हरिशंकर प्रसाद सिंह,संजीव कुमार सिंह,मनोज ठाकुर,उमाशंकर सिंह,घिरेन्दर् कुमार और कृष्ण नन्दन ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किये. (तस्वीर और खबर राजकुमार शर्मा के सौजन्य से)