भूमंत्र टीम की सवर्ण आयोग अध्यक्ष से मुलाकात | भूमिहार ब्राह्मण मुद्दे पर ज्ञापन

दिनांक 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को भूमंत्र टीम द्वारा बिहार सरकार के सवर्ण आयोग के अध्यक्ष श्री महाचंद्र प्रसाद सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर भूमंत्र टीम ने आयोग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए भूमिहार ब्राह्मण समाज से संबंधित ऐतिहासिक, सामाजिक एवं प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत किए।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भूमंत्र कोऑर्डिनेटर अंजनी कुमार ने किया। उनके साथ भूमंत्र के सक्रिय और समर्पित सदस्य रिपु राज (Brothers of Bihar), अभय जी, मयंक सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान हाल के दिनों में सामने आए “भूमिहार” एवं “भूमिहार ब्राह्मण” नाम से जुड़े विवाद के सभी पहलुओं पर गंभीर और विस्तार से चर्चा की गई।

भूमंत्र टीम ने समाज की आपत्तियों, ऐतिहासिक तथ्यों और प्रामाणिक दस्तावेजों को आयोग के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा तथा यह आग्रह किया कि निर्णय इतिहास, प्रमाण और समाज की भावना के आधार पर लिया जाए। इस संदर्भ में आयोग को आवश्यक सभी प्रकार के एविडेंस भी उपलब्ध कराए गए।

सवर्ण आयोग के अध्यक्ष श्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने भूमंत्र टीम को आश्वस्त किया कि विषय के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के पश्चात ही कोई निर्णय लिया जाएगा और किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी।

भूमंत्र टीम ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि समाज हित से जुड़े हर मुद्दे पर वे सदैव एकजुट होकर खड़े रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेंगे।

इस विषय में आगे की किसी भी प्रगति अथवा निर्णय की जानकारी भूमंत्र टीम द्वारा शीघ्र ही समाज के समक्ष साझा की जाएगी।