भूमंत्र विवाह डॉट कॉम को सांसद कालीचरण सिंह ने किया लॉन्च
भूमंत्र विवाह डॉट कॉम को सांसद कालीचरण सिंह ने किया लॉन्च

पटना – सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूमंत्र फाउंडेशन ने भूमंत्र विवाह (https://bhumantravivah.com) नामक विशेष वैवाहिक वेबसाइट का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल पूरी तरह से भूमिहार ब्राह्मण समुदाय को समर्पित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य योग्य वर-वधुओं को जोड़ना और विवाह जैसे पवित्र बंधन के लिए एक सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है।

चतरा (झारखण्ड) के सांसद काली चरण सिंह ने भूमंत्र विवाह के वेबसाईट को लॉन्च करते हुए कहा कि भूमंत्र विवाह का शुभारंभ पूरे समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सामाजिक पहल है। आज के समय में जब विवाह संस्था को लेकर नई चुनौतियाँ सामने हैं, ऐसे में इस तरह का मंच योग्य वर-वधुओं और उनके परिवारों को जोड़ने में एक सशक्त माध्यम बनेगा। भूमंत्र फाउंडेशन का यह कदम समाज को नई दिशा देगा और परंपराओं को आधुनिकता के साथ जोड़ने का कार्य करेगा। इसके लिए भूमंत्र बधाई की पात्र है।

भूमंत्र फाउंडेशन के संस्थापक ओम प्रकाश ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं बल्कि परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का भी मिलन होता है। यही कारण है कि इसकी पंचलाइन ‘रिश्तों की डोर’ रखी गई है। भूमंत्र विवाह के माध्यम से हमारा प्रयास है कि योग्य वर-वधु को एक सुरक्षित, विश्वसनीय और समुदाय-आधारित मंच उपलब्ध कराया जाए, जहाँ वे अपने जीवनसाथी की तलाश सहजता से कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यदि गहराई से विचार करें तो भूमंत्र विवाह शब्द का अर्थ बेहद दिव्य है। इसमें भूमि, मंत्र और विवाह जैसे गहरे अर्थ वाले शब्द निहित हैं जो स्थिरता, पवित्रता और समर्पण के प्रतीक हैं। अपने नाम के अनुरूप ही यह मंच रिश्तों को स्थायित्व और दिव्यता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेगा।

भूमंत्र विवाह डॉट कॉम आधुनिक तकनीक और पारंपरिक मूल्यों के बीच ऑनलाइन सेतु की तरह कार्य करेगा। यह वेबसाइट पूर्णतः भूमिहार ब्राह्मण समुदाय पर केंद्रित वैवाहिक मंच होगी, जहां 100% सत्यापित प्रोफाइल उपलब्ध होंगे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यही है कि यह न केवल वर-वधु की खोज को आसान बनाएगा बल्कि परिवारों को भी जोड़ने का माध्यम बनेगा।

आज के समय में जब समुदाय-विशेष वैवाहिक मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ऐसे में भूमंत्र विवाह एक विश्वसनीय और परंपरागत मूल्यों से जुड़े परिवारों को जोड़ने वाला माध्यम बनेगा।

भूमंत्र फाउंडेशन हमेशा से सामाजिक उत्थान और समुदाय की बेहतरी के लिए कार्यरत रहा है। भूमंत्र विवाह के माध्यम से संस्था ने एक और पहल की है ताकि सामाजिक एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत किया जा सके।

भूमंत्र फाउंडेशन के बारे में –

भूमंत्र फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और विकास के क्षेत्र में कार्यरत है। भूमंत्र विवाह इस मिशन का हिस्सा है, जिसके माध्यम से संस्था समुदाय में सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित कर रही है।

प्रेस विज्ञप्ति से संबंधित सूचनाओं के लिए संपर्क –

ईमेल: support@bhumantravivah.com

वेबसाइट: https://bhumantravivah.com

1 COMMENT

  1. My doctor Kumari Sadhvi age 30 MSC chemistry gotra sandilya jaati bhumihar Gram Post _ tetri
    Ps- naugachia. District Bhagalpur Bihar
    Pin code+853204
    Mobile number – 8877968924, 9113458647

Comments are closed.