कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में पूरा विश्व आ चुका है. अमेरिका और इटली जैसे विकसित देश इसके आगे पस्त हो चुके हैं. ऐसे में अब दुनिया की उम्मीद भारत पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती और दृढ़ता से कोरोना के राक्षस से अनवरत युद्ध लड़ रहा है. इसी युद्ध में एकजुटता का परिचय देने और कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे दीया जलाया गया. उम्मीद का यह दीया पूरे हिन्दुस्तान में जला. पटना में वरिष्ठ राजनेता सीपी ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और मनोज सिन्हा ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया.
( यह भी पढ़े – खतरनाक कोरोनावायरस से सर्तकता ही बचाव है – डॉ. सीपी ठाकुर )
वरिष्ठ राजनेता डॉ. सीपी ठाकुर लिखते हैं – “फ्रेजर रोड, पटना स्थित अपने आवास पर पत्नी के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देने के लिए मोमबत्ती जलाया। हमें कोरोना रुपी अंधकार को प्रकाश के माध्यम से भगाना है। हमारा उद्देश्य केवल दीया जलाना नहीं है, यह दीया जनता में विश्वास की रोशनी को जगायेगा। हमें लोगों में यह उत्साह जगाना है कि हम इस कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। हम इस जंग में अकेले नहीं है, देश की 130 करोड़ जनता एक साथ पूरे आत्मबल से इसको हराने के लिए एकजुट है।कोरोना वायरस के कारण मानव जाति पर बहुत बड़ा संकट आया हुआ है। एक युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में हमें समाज को जागरूक करना है। समाज के मनोबल को बढ़ाना है और समाज की एकता को कायम रखना है। किसी भी संकट के समय अगर हमारा आत्मबल मजबूत है, तो हम संकट का मुकाबला ना केवल मबजूती से कर सकते हैं, बल्कि उस पर विजय भी प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए कहा गया है कि “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत है।”
(यह भी पढ़े – मनोज सिन्हा की अपील – लॉकडाउन का पालन करे, कोरोना को हराएं)
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा दीप प्रज्वल्लन करते –





