बेगूसराय। भाजपा के फायरब्रिगेड नेता गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय से अपना नामांकन भरा। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार के यहां से चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में लगातार छाया हुआ है। लेकिन आज गिरिराज सिंह के नामांकन के मौके पर उमड़े जनसैलाब ने उनकी जीत की सम्भवनाओं को बढ़ा दिया है। खास बात ये रही कि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी इस मौके पर मौजूद थे। गौरतलब है कि नवादा से बेगूसराय भेजे जाने से गिरिराज सिंह सबसे ज्यादा नाराज बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से थे।
भीड़ को देखकर उत्साहित गिरिराज सिंह ने कहा – नामांकन के उपरांत जी०डी० कालेज प्रांगण में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है की बेगूसराय की जनता देश के विकास,सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री जी के नीतियों में विश्वास रखती है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये NDA के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद।