rajiv sharma head constable crpf

कोरोनावायरस से पूरी दुनिया ग्रस्त है और इस लड़ाई के सामने बाकी सारी लड़ाइयाँ फीकी पड़ गयी है. लेकिन पाकिस्तान के तरफ से फैलाए जा रहे आतंक में कोई कमी नहीं हो रही. एक तरफ पाकिस्तान भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की मांग करता है तो दूसरी तरफ अपने आतंकियों से गोलियों की बौछार करवाता है.

ऐसा ही एक  हमला उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर किया जिसमें हमारे तीन जवान शहीद हो गए. इन जवानों में राजीव शर्मा भी हैं. वे सीआरपीएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर वहां तैनात थे और उनकी उम्र महज 42 वर्ष की है. उनके साथ -साथ दो और जवान भी शहीद हो गए.

( यह भी पढ़े – सीआरपीएफ के इस भूमिपुत्र की शहादत को सलाम कीजिए )

शनिवार को सोपोर के नूरबाग इलाके में अहद बब क्रॉसिंग के पास आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. आतंकियों ने वहां खड़ी सीआरपीएफ की बुलेटप्रूफ गाड़ी और जवानों को निशाना बनाया.  बुलेटप्रूफ वाहन का पिछला हिस्सा खुला हुआ था, तभी आतंकियों ने वहां पहुंचकर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए.

घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

( यह भी पढ़े – शहीद ‘राजीव कुमार राय’ को भू-मंत्र करता है सलाम, आखिरी विदाई देने उमड़ा जनसमूह )

स्वर्गीय राजीव शर्मा वैशाली जिले के रसूलपुर गांव केरहने वाले थे. उनके निधन की खबर से उनके गृह जिले में शोक की लहर फैल गयी और हर कोई भारत माता के इस सपूत को धर्म और जाति से ऊपर उठकर नमन कर रहा है. भूमंत्र परिवार भी देश के इस वीर सपूत को नमन करता है.

जाबांज हेड कांस्टेबल राजीव शर्माको सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे याद किया गया –

कुंदन सिंह –

#अत्यंत #दुःखद,#पीड़ादायी, हमारे प्रखंड पटेढ़ी बेलशर वैशाली जिले का #जांबाज शेर #राजीव #शर्मा, देश की #मातृभूमि की #रक्षा #खातिर #वीर #जाबाज #शहीद.
कश्मीर के सोपोर में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। उनमें से एक सीआरपीएफ के जवान राजीव शर्मा वैशाली जिले के रसूलपुर गांव के हैं। शाहीद को सत सत नमन।।
नम आंखों से श्रंद्धाजलि।।

Swami Padmapriyacharya Priyam ji

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला। सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हुए हैं। उनमें से एक शहीद जवान हवलदार राजीव शर्मा बिहार के वैशाली जिले के रसूलपुर गांव के निवासी हैं। उनकी शहादत को सलाम। शत् शत् नमन। जय हिंद। जय भारत।

और पढ़े – वीरता की मिसाल कर्नल मुनींद्र नाथ राय आतंकियों के लिए खौफ के पर्याय थे