vivek thakur

गोपालगंज हत्याकांड पर बिहार में राजनीति चरम पर है। पिछले कुछ दिनों से लापता तेजस्वी यादव अचानक बेहद आक्रामक तेवर में दिखाई दे रहे हैं। सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं और गोपालगंज के विधायक की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। इधर सरकार कह रही है कि पुलिस कानून के हिसाब से चल रही है और इस हत्याकांड में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा. आरोप ये भी है कि तेजस्वी यादव इस मामले को ज्यादा तूल देकर और जातीय रंग देकर सियासी फायदा उठाना चाहते हैं ताकि आगामी विधानसभा में उन्हें इसका फायदा मिले। गौरतलब है कि गोपालगंज में राजद नेता जेपी यादव पर हमला हुआ था जिसमें उनके परिवार के तीन लोग अपराधियों के गोली के शिकार हुए थे और वे स्वयं घायल हो गए थे. इसी मुद्दे पर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है और सवाल उठाया है कि बिहार में इस दौरान सिंदुआरी समेत कई और हत्याएं हुई है उसपर तो वे कुछ नहीं बोले! पढ़िए उनकी पूरी बात –

विवेक ठाकुर, राज्यसभा सांसद

तेजस्वी यादव सिर्फ जाति आधारित राजनीति करते हैं। हाल हीं में गया के सिंदुआरी और उतरामा में हत्याएं हुई थी, उस समय तेजस्वी यादव चुप क्यों थें, उनकी मानवता कहाँ खो गयी थी? आज गोपालगंज के हत्याकांड पर इतना हंगामा क्यों? तेजस्वी यादव आप आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे जातीय रंग देने की कोशिश न करें। जिस तरह आपके पिताजी जातिय रंग की गंदी राजनीति कर बिहार को बर्बाद किया, आप भी उसी रास्ते पर हैं।

अब यह बिहार बदल चुका है। बिहार का युवा समझदार है, उसे विकास की बातें पसंद है। आप बिहार को पुनः जातिय उन्माद की लड़ाई में वापस न झोंकें। बदला हुआ बिहार जातियों में नहीं बंटने वाला है। आपको मेरा एक सलाह है अगर आप इस तरह की जातिय राजनीति से ऊपर उठकर विकास की बात करेंगे तभी कुछ युवा आपसे जुड़ेंगे।

तेजस्वी यादव लंबे समय तक वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी बने हुए थे, अब ये राजनैतिक आपदा लाना चाहते हैं और वो भी अपराध के बिंदु पर, दुःखद है। इस लॉकडाउन में इतने दिनों बाद दिल्ली से बिहार आने पर आपका स्वागत है। कुछ जनहित का काम करें, बाहर से आ रहे श्रमिक भाइयों-बहनों को मदद पहुंचाएं। यह कैसे संभव हो, भाजपा व एनडीए के कार्यकर्ताओं से सीख लें।

और पढ़े – घायल जेपी यादव से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार