Usha Thakur Noida

नोयडा।। बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे घर में घुसकर धमकी दे रहे हैं। नोयडा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन के घर कुछ बदमाश घुस गए और पूरे परिवार को धमकी दी और फिर आराम से चलते बने। संयोग से उस वक़्त घर में उषा ठाकुर (दिनकर की नातिन) नहीं थी। वे दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गयी थी।

नोयडा के सेक्टर-20 पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई है।उषा ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 मार्च को दिल्ली गई थी। घर में उनकी मां शोभा मिश्रा, बहू स्वाति ठाकुर, बेटी सोनाली सिंह, नातिन सौम्या, पोती सिया और मेड सुमन मौजूद थीं। उसी दौरान इनोवा गाड़ी से 6 बाउंसर उनके घर पहुंचे और बाहर खड़े धोबी को धमकी देते हुए वहां से भाग जाने को कहा। इसके बाद वे घर में घुसे और परिवार वालों से एक आदमी के बारे में पूछा। बाउंसरों ने कहा कि उस आदमी ने उनसे पैसे ले रखे हैं। अब लौटाने के बजाय पंचायत कर रहा है।

ऊषा के अनुसार, बाउंसरों ने धमकी दी कि यदि उनके पैसे नहीं मिले नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसकी सूचना मिलने पर वे कार्यक्रम से नोएडा पहुंची और 100 नंबर पर शिकायत दी। उन्होंने बताया कि लोग अपनी शिकायतें लेकर उनके पास आते रहते हैं। ऐसे में उनकी सक्रियता से परेशान गुंडे कई बार धमकी दे चुके है।

Usha Thakur 2

Usha Thakur Noida 1

Usha Thakur