Danish Rizwan Hate Speech

पटना। एबीपी न्यूज़ के एक कार्यक्रम में भूमिहार समाज पर की गयी टिप्पणी अब जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ के दानिश रिजवान को भारी पड़ने वाली है।

गौरतलब है कि उस टिप्पणी का भारी विरोध हुआ था और भूमिहार समाज के अलावा दूसरे समाज के बुद्धिजीवियों ने भी इसकी भर्त्सना की थी।

विरोध को देखते हुए दानिश रिजवी ने सोशल मीडिया के जरिये भूमिहार समाज से माफी भी मांगी थी।

लेकिन यह मामला अब थमता नज़र नहीं आ रहा है और अब न्यायालय तक जा पहुंचा है।

न्यायालय ने जातिगत टिप्पणी पर ऐतराज जताते हुए पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि कुमार ने याचिका दायर की है।।

Danis Rizwan hate Speech