भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर देवघर में भव्य कार्यक्रम
भारत के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है झारखंड स्थित देवघर. वैसे तो ये महादेव की नगरी है लेकिन भगवान परशुराम के भक्तों की भी यहाँ कोई कमी नहीं.यही भक्त यहाँ आगामी 28 और 29 अप्रैल को अपने आराध्यदेव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे . इस संदर्भ में ‘पंकज सिंह’ ने सूचना देते हुए लिखा –
आप सभी परशुराम भक्त भाईयों और बहनों को बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती देवघर में सादर आमंत्रण। आप सब लोग अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर इस महापर्व को सफल बनायें एवं अपने विचारों को समाज के लोगों के साथ साझा करें । एक बेहतर और ससक्त समाज निर्माण के लिए आपके अमूल्य विचार एवं समय का योगदान अपेक्षित है।




