शहीद भूमिपुत्र अभय कुमार की विधवा का सुहाग अपने सर्जिकल स्ट्राइक से वापस लौटा दीजिए मोदी जी

modi sukma abhay

मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक से सूनी मांग भर जायेगी?

सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर देश की सत्ता को अंगूठा दिखाते हुए, हमारे 25 जवानों की निर्मम हत्या कर दी. उसके बाद फिर वही सब होने लगा जो अबतक होता आया है. यानी न्यूज़ चैनलों की चीं..पों…गृहमंत्री का निंदा प्रस्ताव और प्रधानमंत्री का सर्जिकल स्ट्राइक का वायदा. बहरहाल ‘नक्सली मीडिया’ और ‘निंदानाथ सिंह’ से हमें कोई पहले भी उम्मीद नहीं थी. लेकिन उम्मीदों का दिया जलाने वाले अपने 56 इंच वाले प्रधानमंत्री के बयान और उनकी ठंढी प्रतिक्रिया ने बेहद निराश किया. उन्होंने कहा कि वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं और शहीदों की शहादत बेकार नहीं जायेगी. उन्होंने ट्वीट किया –
-Attack on @crpfindia personnel in Chhattisgarh is cowardly & deplorable. We are monitoring the situation closely.
-We are proud of the valour of our @crpfindia personnel. The sacrifice of the martyrs will not go in vain. Condolences to their families.
मीडिया और समर्थकों ने उनके इस ट्वीट का अर्थ ये लगाया कि पीएम मोदी नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर रहे हैं. यानी बदले की कार्रवाई और अपनी साख बचाने के लिए कुछ नक्सलियों को मारने की योजना बनायी जा रही है ताकि जनता संतुष्ट हो जाए और प्रधानमंत्री अपने अगले स्क्रिप्ट पर ध्यान दे सके. शत-प्रतिशत विश्वास है कि जल्द ही ऐसा होगा भी. 10-20 नक्सलियों को ढेर करके सरकार फिर वाहवाही लूटेगी और अभय कुमार जैसे हजारों शहीदों की शहादत गुजरे ज़माने की बात हो जायेगी. फिर नक्सली घात लगाकर हमला करेंगे और फिर सरकार की तरफ से सर्जिकल अटैक की नौटंकी. यानी घात-प्रतिघात का खेल चलता रहेगा. वास्तविकता में कुछ बदलेगा नहीं.
नेतागण ट्विटर पर आंसू बहाते रहेंगे. पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक करते रहेंगे और हमारे जवान अपने ही धरती पर बेमौत मारे जाते रहेंगे. लेकिन हिन्दू हृदय सम्राट और देश के प्रधानमंत्री मोदी से हमारा एक सवाल है कि उनके सर्जिकल स्ट्राइक से विधवा वीरांगनाओं का सुहाग वापस आ जाएगा? दरअसल हमें बदला चाहिए भी नहीं, बस शहीद भूमिपुत्र अभय कुमार की विधवा का सुहाग अपने सर्जिकल स्ट्राइक से वापस लौटा दीजिए मोदी जी. क्या लौटा पायेंगे? पहले हमारे जवान मारे जाएंगे,फिर नक्सली और उग्रवादी। ये कैसी रणनीति है? #सुकमा

Community Journalism With Courage