Manikchandra Singh chatra

चतरा(झारखंड)। समाज के लिए एक दुखद खबर है। प्रखंड भाजपा महामंत्री सह युवा व्यवसायी युगल किशोर सिंह के पिता मानिकचंद्र सिंह जी का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

उनके निधन से भूमिहार-ब्राह्मण समाज के साथ ही साथ शिक्षा जगत का एक चिराग भी बुझ गया। चतरा ज़िले के हंटरगंज प्रखंड के सबसे पुराने एवं अनुभवी स्कूल इंस्पेक्टर के रूप में उनकी ख्याति थी।

मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हुई। पहले उनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

( और पढ़े – बेंगलुरु में ब्रह्मर्षि समाज के स्तंभ रजनीकांत राय का निधन )

बाद में बेहतर इलाज के लिए गया के एम्स में रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार रात्री उनकी मृत्यु हो गई।

चिकित्सक के अनुसार उनका मौत ब्रेन हेमरेज से होना बताया गया है।

अंतिम दर्शनों के लिए स्थानीय आवास हंटरगंज में लाया जा रहा है। अंतेष्टि क्रिया गया विष्णु-पद  में किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके पुत्र युगल सिंह ने दी।

भूमंत्र उनके निधन पर शोक प्रकट करता है।

और पढ़े – हैदराबाद के जाने-माने समाजसेवी और उद्योगपति श्यामनंदन सिंह का निधन