क्या भूमिहार ब्राह्मण की सीट से भूमिहार को राज्यसभा भेज बीजेपी भूमिहारों पर अहसान कर रही है ??
लोकसभा में भूमिहार सीटों को जो डैमेज भाजपा के द्वारा किया गया था उसके बदले क्या मिला 1 साल के लिये mlc का पद वो भी टर्म इस साल खत्म होने वाला है।
लोग कह रहे हैं कायस्थ को न भेज आपको भेज गया बड़ी बात है!
भले ही बिहार से न भेज झारखंड से उनकी भरपाई कर दी गयी और कायस्थ समाज से दो सांसद हो गए जबकि झारखंड में उनकी जनसंख्या काफी कम है|
लेकिन झारखंड में भूमिहारों को क्या मिला?
मिलने की बात तो छोड़िये जो सीट भूमिहार का था उसे छीनकर यादव समाज को दे दिया गया.
अंत में भूमिहार समाज वही का वही रह गया। आपका प्रतिनिधित्व बढ़ा क्या ?
बस भूमिहार सारी ज़िंदगी झोला उठाएंगे भाजपा का।
मेरा बस यही यही कहना है किसी भी पार्टी के लिये अछूत बन के नही रहिये । जिस भी पार्टी से अपनी जाति के उम्मीदवार को टिकट मिलता है उसका समर्थन कीजिए । नही तो ऐसे ही खत्म होते रहेंगे।
(अनुपम सुमन के भूमंत्र पर किए गए पोस्ट से साभार)




