manoj sinha launch tarang sanchar web portal
नयी दिल्ली. दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एक नयी पहल करते हुए ‘तरंग संचार वेब पोर्टल’ का उद्घाटन किया। इससे अब आम जनता भी पोर्टल के जरिए अपने इलाके में मोबाइल टावर से निकलने वाले विकिरण का पता लगा सकते हैं। इससे आम जनता को उनके आस- पास स्थित टॉवरों के ई एम एफ अनुपालन की स्थित एवं ई एम एफ सम्बंधित अन्य जानकारी मिलेगी । 
इस पोर्टल के मैप आधारित, मोबाइल बेस-स्टेशन सर्च फीचर के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में स्थित मोबाइल टॉवरों को देख सकते हैं, उनसे सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ये जान सकते हैं कि क्या ये टॉवर ई एम एफ की सीमाओं का अनुपालन कर रहे हैं अथवा नहीं। 
पोर्टल में एक अतिरिक्त सुविधा यह भी है जिससे कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क का भुगतान कर भारत में विभिन्न नियत स्थान पर ई एम एफ उत्सर्जन का स्वयं परीक्षण करवा सकता है ,यह परीक्षण अगर नागरिक चाहे तो उसकी उपस्थित में भी किया जा सकता है।  
इस मौके पर दूरसंचार मंत्री ने कहा – “मैं आशा करता हूँ की सभी नागरिक इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठायेंगे और ईएमएफ से सम्बंधित सामान्य जानकारी और वैज्ञानिक तथ्यों को पढ़ कर जागरूक होंगे और उनके मन में रेडिएशन को लेकर जो भ्रम फैला है, वह दूर होगा, साथ ही साथ वह पूर्ण विश्वास के साथ आश्वस्त होकर , मोबाइल फोन द्वारा प्रस्तुत सभी सुविधाओं का उपयोग कर न केवल अपने जीवन को उत्कृष्ट बनायेंगे, पर देश के डिजिटल इंडिया के स्वप्न को भी साकार करने में अपना विशेष व महत्वपूर्ण योगदान देंगे।” 
वेबसाईट का पता है –  https://tarangsanchar.gov.in/EMFPortal/Home

Community Journalism With Courage