गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के खेल प्रेमियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में एक और तोहफा दिया।स्टेडियम के निर्माण की आज उन्होंने शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि –

आज जनपद गाजीपुर में नवीन स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर आयोजित समारोह को संबोधित किया । यह  स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनेगा और इसमें खेल की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी । गाजीपुर की धरती पहले से ही कुश्ती,कबड्डी , वॉलीबॉल, बास्केटबॉल आदि अनेक खेलों की पुरानी धरती रही है ।इस स्टेडियम के बन जाने से यहां की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा । 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को हृदय से आभार, जिनके माध्यम से कैबिनेट की पहली बैठक में ही स्टेडियम के निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी गई थी ।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त खिलाड़ी जैसे साक्षी मलिक,मनदीप जांगड़ा, मीराबाई चानू, मनजीत छिल्लर , सत्यवर्त काडियन सहित गाजीपुर की धरती के कई प्रतिभावान खिलाड़ी उपस्थित थे ।