आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की शानदार जीत
भूमिपुत्र अनुकूल रॉय का अंडर19 वर्ल्ड कप क्रिकेट में शानदार फॉर्म जारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आज हुए मैच में चार विकेट चटखा कर उन्होंने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।उन्हीं की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ जिम्बाव्वे की पूरी टीम 48.1 ओवर में 154 रन पर आउट हो गई।बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ये लक्ष्य बिना कोई विकेट खोये आसानी से हासिल कर लिया।पिछले मैच में भी अनुकूल रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनीया के पांच विकेट हासिल किए थे और उसी प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच बने थे।भारत अबतक वर्ल्ड कप में अपराजेय बना हुआ है।पहले मैच में उसने आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को भी शिकस्त दी थी।



