बड़े सरकार की तमाम साजिशों को नाकाम करते हुए आखिरकार छोटे सरकार जेल से बाहर आ ही गए. शुक्रवार को जैसे ही उन्हें जीतन राम मांझी धमकी मामले में जमानत मिली, तभी उनकी रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया. लेकिन शक था कि बिहार सरकार पिछली बार की तरह फिर कोई गड़ा मुर्दा उखाड़ न लाये. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और आज शनिवार को अब से कुछ देर पहले वे बेउर जेल से रिहा हो गए.
जेल से निकलने के बाद एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 22 महीने से जेल में था और मैं रिहा हो गया हूं. अभी मैं जेल से बाहर आया हूं और लोगों से मिलने के बाद आपलोगों से बात करूंगा.
जेल से निकलने से बाद अनंत सिंह बड़हिया के लिये रवाना हो गये हैं. वहां उनका मंदिर में मत्था टेकने का कार्यक्रम है.उनके जेल से निकलने से पहले ही बेऊर जेल के बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे.
रिहाई की खबर सुनकर अनंत सिंह के समर्थक काफी खुश थे और कह रहे है – देखो-देखो कौन आया है, चक्रव्यूह तोड़कर अनंत सिंह नाम का बाहुबली आया है .




