yogi aditynath fathers death

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गयी है. उनका निधन सोमवार सुबह दिल्ली में हुआ. उनके देहांत पर सभी ने अपनी ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली देते हुए लिखते हैं –

मा० मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी के देहांत पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति ।

वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा लिखते हैं –

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवारजन को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें । मेरी संवेदनायें उनके साथ हैं।
ॐ शांति: