स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर देशभर में उन्हें कल याद किया गया। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा –
“किसान आंदोलन के जनक, भारत की आज़ादी के महान नायक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती पर उनको नमन! स्वामी जी हम सबों के आदर्श हैं उनकी जयंती महाशिवरात्रि पर मनाई जाती है। इसी दिन इस महान व्यक्तित्व का इस धराधाम पर अवतरण हुआ था। आज भी हम उनके ही विचारों का अनुसरण कर किसानों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।”