समाज के एक प्रमुख स्तंभ श्री रजनीकांत हमारे बीच नहीं रहे।। दो दिनों पहले बेंगलुरु में उनका निधन हो गया।। उनके आकस्मिक निधन से पूरा समाज मर्माहत है।। भूमंत्र उनकी याद में आज एक लाइव सभा का प्रसारण करेगा जिसमें उनके बेहद करीबी श्री बिरेन्द्र तिवारी उनके व्यक्तित्व, जीवन और समाज के लिए किए उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा करेंगे।। यह एक तरह की उनकी याद में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा होगी।।

(यह भी पढ़े – बेंगलुरु में ब्रह्मर्षि समाज के स्तंभ रजनीकांत राय का निधन)

लाइव की शुरुआत में हम उनके लिए एक मिनट का मौन रखेंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।। अतवय स्व. रजनीकांत जी के मित्र, परिजनों, सहयोगियों और उन्हें जानने वालों से आग्रह है कि वे इसमें भाग लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करे और अपने अनुभव साझा करें।। इसका प्रसारण भूमंत्र के पेज पर होगा। ओम शांति। ~ भूमंत्र

भूमंत्र पेज जहाँ लाइव होगा – https://www.facebook.com/bhumantra/

प्रसारण का समय – शाम 6 बजे

याद करेंगे – श्री बिरेन्द्र तिवारी