और इस प्रकार हमारे भूमिहार समाज के सबसे बड़े ठेकेदार और परिवारवाद के जननायक के नाम से प्रचलित जनसेवक हमारे प्रिये Surajbhan Singh उर्फ सूरज दादा के पत्नी सांसद महोदया श्रीमती वीणा देवी जी ने सफलता का एक और मुकाम हासिल किया….अपने अनथक प्रयास से लगभग पूरे चार साल के कार्यकाल में रेल मंत्री,स्वास्थ मंत्री,उद्योग मंत्री,सड़क मंत्री सहित कई मंत्रियों के साथ सेल्फी लेते हुए अंततः माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी तक “ज्ञापन” सौंपा,जो आजतक किसी भूमिहार सांसद ने नही किया।वीणा देवी का नाम उनके इस अभूतपूर्व राजनैतिक योगदान के लिए इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो जाएगा….मोकामा सह पूरे भूमिहार समाज के लोगों को चाहिए की उनका नाम भारत रत्न के लिए सरकार को सुझाये।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ यह एक नया ज्ञापन देख कर गर्व से सीना चौड़ा हो गया….हमारे सांसद ने ज्ञापन सौंपा….ज्ञानपीठ टाइप का पुरस्कार यदि कोई हो तो फ़ोटो के साथ सूरज का वीणा वंदन करने वाले बंधू को भी दे दिया जाना चाहिए….और सौ डेढ़ सौ गिराम का कोई अवार्ड हम भूमिहार वोटरों को भी मिलना चाहिए जो सदा भूमिहार नाम के झांसे में आकर बुड़बक बनते आ रहे है।
एक और जबरदस्त सेल्फी के लिए हम अपने सांसद महोदया जी परशुराम की धरती मोकामा में सेल्फी चाची के नाम से प्रसिद्ध Veena Devi जी को बहुत बहुत बधाई।अगर हमारे सांसद महोदया जी का कार्य इसी तरह तेजी से चलता रहे तो पूरे बिहार के सबसे बड़े ठेकेदारों की लिस्ट में भूमिहार के सबसे कद्दावर सूरजभान दादा के परिवार का नाम जल्द ही अग्रणी पंक्ति में आ जायेगा।।
                  ????जय बाबा परशुराम जय भूमिहार????
saurabh kumar
सौरभ सिंह-
(लेेेखक के सोशल मीडिया वॉल से साभार)

सेल्फी के कुुुछ नमूने

veena devi, mp, munger
वीणा देवी, सांसद, मुंगेर – सेल्फी
veena devi, mp, munger
वीणा देवी, सांसद, मुंगेर – सेल्फी
veena devi, mp, munger
वीणा देवी, सांसद, मुंगेर – सेल्फी
veena devi, mp, munger
वीणा देवी, सांसद, मुंगेर – सेल्फी