parshuram bhagvan
जयपुर. भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजस्थान ब्राrाण महासभा ओर से शहर में शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान पूरा वातावरण भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। जलेब चौक से शुरू हुई मुख्य शोभायात्रा में गाजे-बाजों के साथ 31 रथों पर भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से जुड़ी झांकियां सजी थीं।बाल स्वरूपों की जीवंत झांकियां भी शामिल थीं।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया व मुख्य रथ में सजी परशुराम की झांकी की आरती उतारी गई। बड़ी चौपड़ पर महंत पुरुषोत्तम भारती सहित अनेक लोगों ने आरती उतारी। जौहरी बाजार, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ तथा गणगौरी बाजार होकर चौगान स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।बदनपुरा खंड इकाई बंगाली बाबा गणेश मंदिर से शुकसंप्रदाचार्य अलबेली माधुरीशरण महाराज ने शोभायात्रा को रवाना किया।
11 झांकियों वाली यह शोभायात्रा बदनपुरा, गंगापोल, सुभाषचौक, चांदी की टकसाल होती हुई जलेब चौक स्थित मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुई। प्रताप नगर इकाई की ओर से पिंजरापोल गोशाला से पूजा व आरती के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। जगतपुरा सहित कई अन्य खंड इकाइयों की झांकियां भी मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुईं। परशुराम चालीसा पाठ : मानसरोवर ब्राह्मण समाज की ओर से मानसरोवर के परशुराम जनोपयोगी भवन में मंगलवार को भगवान परशुराम की विशेष पूजा—अर्चना की गई। इसके बाद सामूहिक परशुराम चालीसा पाठ किए गए। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।
साभार – दैनिक भास्कर