औरंगाबाद से सांसद (भाजपा) सुशील कुमार सिंह कोंच के सिंदुआरी ग्राम पहुंचे और पीड़ित परिवार की व्यथा कथा सुनी और हर मुमकिन मदद का भरोसा भी दिया. गौरतलब है कि सिंदुआरी में विगत दिनों चार लोगों पर गोलियां चलाई गयी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी. हत्याकांड के बाद स्थानीय स्तर पर हत्याकांड के लीपापोती की कोशिश हुई थी जिसके बाद समाज ने #उड़ता_बिहार_मरता_भूमिहार नाम से ट्विटर पर ट्रेंड भी किया था जिसके बाद नीतीश सरकार पर निष्पक्ष जांच के लिए दवाब बढ़ा था. बहरहाल सिंदुआरी घटनास्थल का दौरा करने के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा –
कोंच के सिंदुआरी ग्राम में 6 मई 2020 को हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका ढाँढस बढ़ाया। अंतरिम तौर पर अपनी ओर से आर्थिक सहायता दिया। उन्हें भविष्य में सुरक्षित रखने व न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध तौर से उनके साथ खड़ा रहूँगा।
इसके पहले उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को भी ख़त लिखा था. देखिये उनके सिंदुआरी की तस्वीरें –
( यह भी पढ़े – सिंदुआरी हत्याकांड मामले में औरंगाबाद के सांसद ने अमित शाह और नीतीश कुमार को लिखी चिठ्ठी )












