उत्तरपदेश की योगी सरकार ने पर्व-त्यौहार और महापुरुषों के नाम पर घोषित 15 छुट्टियों को रद्द कर दिया था. कहा गया कि छुट्टी के स्थान पर उस दिन इन महापुरुषों के बारे में स्कूल-कॉलेज में पढाई हो तो ज्यादा अच्छा. प्रगतिशील समाज ने योगी सरकार के इस कदम का स्वागत किया. लेकिन इसे जातीय रंग भी देने की भरपूर कोशिश हुई. आज जब महराणा प्रताप जयंती है तो भी परशुराम जयंती की तरह छुट्टी नहीं है.लेकिन सोशल मीडिया पर ढेरों लोग ये फैला रहे हैं कि परशुराम जयंती की छुट्टी रद्द कर दी गयी और महाराणा प्रताप पर सरकारी अवकाश कायम है. लेकिन ये एक अफवाह है. परशुराम जयंती की तरह महराणा प्रताप की जयंती पर भी कोई सरकारी अवकाश नहीं है. इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दे. ब्राह्मणों और राजपूतों की एकता तोड़ने की कोशिश देश में जारी है. सावधान रहे. सबूत के तौर पर देखिये रद्द छुट्टियों की सूची –
Community Journalism With Courage




