पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को ब्लैकमेलर और नीतीश कुमार को धृतराष्ट्र कहकर एक बार फिर सियासी पारा गरमा दिया है. उनका यह ट्वीट बिहार भाजपा के दफ्तर पर हमले के बाद हुआ है.
एबीपी न्यूज़ को इस संदर्भ में उन्होंने बयान भी दिया और कहा कि लालू के खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई वो नियमों के तहत की गयी थी. लेकिन बीजेपी दफ्तर पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जो हमला किया, यह कौन से लोकतंत्र में है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर कोई हमला करे.
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस घटना के लिए लालू प्रसाद से ज्यादा नीतीश कुमार को जिम्मेदार मानता हूं, जो राज्य के मुखिया हैं. आज उनकी वहीं भूमिका हो गयी, जैसे महाभारत में धृतराष्ट्र की थी.उनकी हिम्मत नहीं हो रही है कि वे भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ अपनी जुबान खोल सकें.




