युवा नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर आज कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की.
ये घटना शनिवार को बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में घटी, जिससे उनके काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इस घटना में हालांकि कन्हैया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कन्हैया शनिवार को सीवान से छपरा जा रहे थे, तभी कोपा बाजार में असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इस घटना में काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ लोगों को भी हल्की चोटें लगी हैं।
कन्हैया इन दिनों बिहार में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के लिखलाफ ‘जन-गण-मन यात्रा’ पर हैं। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वे बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेंगे और करीब 50 सभाएं करेंगे। कन्हैया ने इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को बेतिया से की है।




