पटना/दिल्ली। भाजपा और जदयू के बीच तकरार लगातार बढ़ रही है। पहले जदयू ने नाराजगी जाहिर करते हुए मोदी मंत्रिमंडल में शामिल न होने का फैसला किया। इसपर नीतीश कुमार ने गोल-मोल बयान देकर संदेश दिया कि दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इसी कड़ी में अब एक और नया घटनाक्रम जुड़ गया है। भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है और उनकी इफ्तार पार्टी को लेकर उनपर व्यंग्य किया है। गिरिराज सिंह अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है –
“कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??…अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???”
गिरिराज सिंह ने इस तस्वीर के साथ इफ्तार करते नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी की तस्वीर लगाई है। मतलब साफ है कि दोनों पार्टियों के बीच दरार गहरी हो चली है और गिरिराज सिंह ने यह कमेंट भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ही किया होगा। ऐसे में इसकी प्रबल संभावना है कि दोनों दल आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़े। इससे उन्हें मायूसी होगी जिन्होंने मोदी के नाम पर लोकसभा चुनाव में जदयू को वोट देकर 17 में से 16 सीट पर जीत दिलाई थी।




