लोकसभा चुनाव में भाजपा के कोर वोटरों को विघटन करने की बहुत बड़ी साजिश NDA के कुछ बड़े नेताओ द्वारा रची जा रही है। अभी हाल में ही सवर्ण समाज के लोग मोदी सरकार द्वारा 10%आरक्षण देने बहुत खुश थे और सबने एक स्वर में मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। लेकिन NDA के कुछ नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सवर्णो को दिए गए 10% आरक्षण रास नही आया और उन्होंने एक नए प्लान जिसमे सवर्णो को आपस में लड़ाना शामिल है, उस पर काम करना शुरू किया। आज उसी प्लान के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समाज को 5 से 6 सीट और भूमिहार ब्राह्मण समाज को 1 सीट दिया जा रहा है।

भूमिहार ब्राह्मण समाज जो हमेशा भाजपा का कोर वोटर रहा है उसे सिर्फ 1 सीट देकर ये मंशा है कि इस समाज को उग्र कर या क्षत्रियो के खिलाफ भड़काकर सवर्ण एकता को खत्म कर दिया जाए। फिर ये नेता जो प्लान कर रहे है उनकी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति हो सके। ऐसे नेताओ और पाटियों को चिन्हित करके अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। हमे क्षत्रिय समाज से कोई शिकायत नही है लेकिन NDA अगर भूमिहार ब्राह्मण को उचित सम्मान नही देगी तो विरोध किया जायेगा।।





Sabak sikhana jaruri hai
Comments are closed.