पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल राज्य के मुख्यमंत्री कम और हवा हवाई समाजसेवी ज्यादा बन गए हैं जिनके लिए राज्य की महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के हित से ज्यादा महत्वपूर्ण शराबबंदी और दहेजबन्दी हो गया है।इसी वजह से जगह-जगह से आक्रोश का स्वर फूट रहा है।इसी कड़ी में अब बिहार के किसानों ने भी मोर्चा खोला है।आज अखिल भारतीय किसान मजदूर एकता मंच के तत्वावधान में पटना के आयकर गोलबंर पर किसानों के शत प्रतिशत कर्ज माफी की माँग को लेकर आंदोलन की शुरुआत हुई।इसके अलावा किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और किसानों को किसान पेंशन दिये जाने की माँग  भी की गई। मांंग पूरी न होने की सूरत में महाआंदोलन जारी रहेगा।

(स्रोत- लवकुमार)