कुश्ती भूमिपुत्रों का पसंदीदा खेल रहा है। एक जमाना था जब हर गांव में चार-पांच धाकड़ पहलवान हुआ करते थे जो खेती-किसानी या नौकरी के साथ-साथ शौकिया पहलवानी भी करते थे।लेकिन वक़्त के साथ चीजें बदल गयी।लेकिन कुछ भूमिपुत्र इस परंपरा को अब भी बदस्तूर कायम रखे हुए हैं। मोकामा के अविकास सिंह उन्हीं में से एक हैं।हाल में बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित कुश्ती में उन्होंने 65 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल कर नाम रौशन किया।उनकी इसी कामयाबी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुरली मनोहर भूमंत्र पर लिखते हैं –

अगर हौसला बुलंद हो तो,
कामयाबी कदम चूमेगी।

ग्राम शिवनार, थाना मोकामा, जिला पटना के किसान श्री – संजय कुमार सिंह जी के पुत्र,अविकास कुमार उर्फ ( गोलू जी) ने बिहार अन्तराज्यीय कुश्ती चैम्पियनशिप( कैमुर) में,प्रथम स्थान प्राप्त कर, सभी ग्रामीणों को तथा समाज व जिले का नाम रौशन कर हम सबको, गौरवान्वित किया है। आज सुबह उनसे मिलकर जीत की बधाई दी व जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएँ दी । उनसे बात करने पर पता चला कि शिवनार के एक और साथी ने,  भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, इन दोनों का अगला लक्ष्य, नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता (दिल्ली) में भाग लेना है, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है । बजरंग बलि इन्हें इतनी शक्ति दें, ताकि यह देश विदेश में अपने समाज, गाँव, जिले राष्ट्र का नाम रौशन करें, आप सब बुद्धिजीवी वर्ग से,आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा है।  युवा एकता संगठन(शिवनार) की तरफ से, जीत व जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएँ ।