बिहार में महिलाओं की सुरक्षा का हाल बदहाल, नीतीश जी शराबबंदी और दहेजबंदी में मगन।
नेेताओं की तरह मीडिया भी जाति देखकर खबरें करता है।इसका प्रमाण अनु मिश्रा दुष्कर्म और हत्याकांड है।पूरा मामला अपर्णा मिश्रा की जुबानी जो घटना का ब्यौरा देते हुए वे 15 जनवरी को लिखती हैं –
देह नही, हम नारी है….
दो दिन पहले अनु नाम की एक लड़की के साथ खेरनपुर(मशरक) में दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
अनु अपने नियमत समय पर कोचिंग जाने को घर से निकली थी। घण्टों बीतने के बाद भी जब वो घर नही आई, तब उसके परिवार समेत परोसी उसे ढूंढने बाहर गए। उसकी साइकिल नदी किनारे और उसकी लाश खेत मे बोर में बंद मिली।
#बिहार में महिला अत्याचार, बलत्कार, हत्या की घटना बहुत अधिक बढ़ गईं है। आज उसके साथ तो कल किसी और के साथ। आये दिन बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे अब पेपर में भी इसके नाम से एक अलग कॉलम बना ही देना चाहिए।
आखिर कब तक, हम युही #मौन बैठे रहेंगे ? कब आप समझोगे हम सिर्फ देह नही, हम नारी है।
वही युवा नेता बााल्मीकि कुमार सिंह लिखते हैैं –
“इस बाप का गुनाह सिर्फ इतना है कि ये ब्रह्मर्षि सवर्ण समाज के घर से बिलॉन्ग करते हैं , अगर ये किसी दलित होते तो सारा मीडिया और नेता हरियाली आँसू बहाते हुए दलित उत्पीड़न का विलाप कर रहे होते l
आज दिनाँक 15 -01-2018 को सारण जिले के मशरख थाना के अंतर्गत खैरपुर गांव मे दिनाँक 8 जनवरी को ब्रह्मर्षि (सवर्ण) परिवार के लड़की अनु मिश्रा के हत्या को दबाने के लिए बिकाऊ मीडिया और जातिबादी दोगला राजनेता लोग लगे हैं ,सवर्ण समाज के भाइयों अगर यही दरिंदगी किसी दलित परिवार के लड़की के साथ हुआ होता तो आज भारत के सारे मीडिया और नेता दलित उत्पीड़न के राग अलाप रहे होते ,मेरे युवा क्रांतिकारी भाइयो एवं साथियो यही सही समय है कि समाज हित मे आप सभी इस वीडियो को इतना शेयर करें कि इस सवर्ण बहन को इंसाफ के साथ साथ इन सवर्ण विरोधी मीडिया और हरियाली आँसू बहाने बाले नेताओ का उनका औकात पता चल जाये l
जय हिंद जय भारत”
वही वरिष्ठ नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह लिखते हैं-
मशरख, सारण में ११वीं की छात्रा स्व० अनु के पिता श्री राजेश मिश्रा जी एवं परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिल कर भरोसा दिलाया अनु हत्याकाण्ड में संलिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इस हत्याकाण्ड से मानवता शर्मशार हुई है। इस मामले को ले कर मैं S.P छपरा एवं अन्य पदाधिकारियों से सम्पर्क करता रहा हूँ।
(सभी कमेंट सोशल मीडिया से साभार)



