सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली और अश्लील गानों का कार्यक्रम हर साल का नियम सा बन गया गया है। विद्या की देवी की पूजा के अवसर पर अश्लीलता के इस कार्यक्रम की शुरुआत कब और कैसे हुई, ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में इससे बिहार का कोई भी कॉलेज या छात्रावास अछूता नहीं। लेकिन इस बार इसी मामले को लेकर पटना का बीएन कॉलेज सुर्खियों में रहा। सरस्वती पूजा के नाम पर हुए बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर छाया रहा।इसी बाबत कुछ बुद्धिजीवी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जब सभी छात्रावास और कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम हो रहे थे तो सिर्फ बीएन कॉलेज को ही क्यों निशाना बनाया गया।

हिमांशु कुमार सवाल उठाते हुए कहते हैं –
सरस्वती पूजा के नाम पर जगह जगह तरह तरह के कार्यक्रम हुए,लेकिन अचानक बी एन कॉलेज छत्रवास में हुए कार्यक्रम पर मीडिया, प्रसाशन अतिसक्रिय हो उठा है। यह सक्रियता एक अंदेशा, सम्भाववना और साजिश भी हो सकता है।कभी सैदपुर होस्टल को अपराध, और अपराधी के नाम पर एक जाती विशेष के छात्रों से बिहीन कर दिया गया।पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों से यथा, हथुआ होस्टल कैवेंडिस फैराडे रामानुजम आदि से हम कबके खत्म हो चुके है।ले दे के बस बी एन कॉलेज छात्रावास में बचे थे,
वँहा से भी इस आँधी में उखड़ जाएंगे शायद।
जांच, F I R, शोषण अत्याचार। *(आपकी एक चूक प्रसाशन को आपको उखाड़ फेंकने का मौका दे देगा)

भाई बाई जी नाच न पहली बार हुआ है,न सिर्फ एक जगह पर। कभी कल्याण छात्रावास पर छापा पड़ते सुना है !!पटेल छत्रवास में तो हमेशा सन्तो के प्रवचन मात्र होता है,

वही आशुतोष कुमार गोलू लिखते हैं –

Nitish Kumar जी अश्लीलता फैलाने के नाम पे केवल BN कॉलेज MAIN HOSTEL के छात्रों पे ही कार्यवाई क्यों? अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहली कार्यवाई तो आपकी पार्टी जदयू पे ही होनी चाहिए ,कौन भूल सकता है भला महागठबंधन के गांधी मैदान में रैली के दौरान पटना की सड़कों पे जिस प्रकार की अश्लील लौंडा डांस किया जा रहा था, सुशासन बाबू आप उसी रैली में नाखून और बाल PMO भेजे थे DNA चेक करने के लिए हालांकि बाद में आपका DNA NDA से मैच कर गया और आप भाजपा से गठबंधन कर लिए। आपके कई एक विधायक के भी बार गर्ल के साथ नाचते हुए वीडियो वायरल हुआ हैं उन विधायकों पे आपने क्यों नहीं कार्यवाई की? अगर आप की औकाद है तो पटेल छात्रावास पे भी कार्यवाई कीजिये वहां भी जागरण के नाम पे अश्लील नृत्य होता है और विसर्जन के दौरान जमके उत्पात मचाया जाता है जिसका वीडियो आपको भी you tube पे सर्च करने पे मिल जाएगा, लेकिन आपकी औकाद नहीं है पटेल छात्रावास के छात्रों पे कार्यवाई करने की क्योंकि ये छात्र आपके स्वजातिय जो हैं। अभी भी सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान पटना क्या पूरे बिहार के सड़को पे अश्लील नृत्य किया जा रहा हैं। मिंटो , अम्बेडकर , जैक्सन हॉस्टल्स के लफंगों से पूरा पटना वाकिफ है। अगर आप में हिम्मत है तो पहले इन सबो पे कार्यवाई कीजिये नहीं तो आपको कोई नैतिक अधिकार नहीं है केवल BN हॉस्टल के सवर्ण ब्रह्मर्षि समाज के छात्रों पे कार्यवाई करने की।
आपकी निकम्मी प्रशासन अपनी नकामी छिपाने के लिए छात्रों पे ठीकरा फोड़ रही हैं।
BN हॉस्टल के बहाने ब्रह्मर्षि समाज को टारगेट करना बंद कीजिए नहीं तो करारा जवाब मिलेगा अब 2019 भी ज्यादा दूर नहीं हैं। हमारी समाज भूली नहीं हैं किस साजिस के तहत आपलोगों ने सैदपुर छात्रावास को बंद करा दिया। सवर्णों के स्वाभिमान पे चोट किया जाएगा तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Community Journalism With Courage