हैदराबाद। ब्रह्मर्षि सेवा संघ कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराने के बाद अब वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जी-जान से जुट गया है। समाज का वार्षिकोत्सव 26 जनवरी की शाम सोमाजीगुडा, राजभवन रोड स्थित होटल कतरिया में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूसराय (बिहार) के मेयर उपेन्द्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि आईएएस अधिकारी जयशंकर तिवारी होंगे।
अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वार्षिक सम्मेलन में ही नवगठित कमेटी के सदस्यों का शपथग्रहण होगा साथ ही इस मौके पर समाज के वरिष्ठ जनों का विशेष सम्मान किया जाएगा।
सलाना जलसे में रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता और कई तरह की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। रविवार को समाज की आम सभा में शत्रुघ्न सिंह को अध्यक्ष, इन्दिरा राय को उपाध्यक्ष, तेजबल पांडेय को महासचिव श्रीमती संगीता सिंह को महिला अध्यक्ष और अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया था।
अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी ने बताया कि हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे ब्रह्मर्षि समाज के लोगों तक पहुंचने और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने की कोशिश जारी है। सभी सदस्यों को एसएमएस, व्हाट्सएप और ई-कार्ड के जरिये संदेश भेजे जा रहे हैं। बताया कि वार्षिकोत्सव को पूर्ण सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए नई कमेटी के लोग भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
वार्षिकोत्सव को लेकर हुई बैठक में शत्रुघ्न सिंह, के.सी. रॉय, परमानंद शर्मा, हेमंत सिंह, डॉ. सरज कुमार, चंद्रभूषण सिंह, निशिकांत आदि उपस्थित थे।




