आईपीएल 2018 की हो रही नीलामी में ईशान किशन को अच्छी कीमत मिली है।
भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 6.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस- 40 लाख रुपये थी।
आईपीएल 2018 की बोली के पहले दिन 110 खिलाड़ी नीलामी के लिए आए। इनमें से 78 खरीद लिए गए जबकि 32 पर किसी ने दांव नहीं लगाया। जिन खिलाडि़यों पर बोली लगी उनमें से 49 भारतीय और 29 विदेशी थे। पहले दिन कुल 321.10 करोड़ रुपये खर्च हुए।
पहले दिन के खेल के सितारे रहे बेन स्‍टोक्‍स (12.50करोड़, राजस्‍थान रॉयल्‍स), मनीष पांडे (11 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद), केएल राहुल (11 करोड़, किंग्‍स इलेवन पंजाब)  रहे. इनके अलावा क्रिस लिन(9.60 करोड़, केकेआर), मिशेल स्‍टार्क(9.40 करोड़, केकेआर), ग्‍लेन मैक्‍सवेल (9 करोड़, दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) और राशिद खान (9 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद) पर भी जमकर पैसा बरसा।