गाजीपुर. यहां बीजेपी कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के दौरान घोर लापरवाही बरतने का नजारा सामने आया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। समारोह के दौरान तय समय पर जब मंत्री जी तिरंगा फहराने गए तो ध्वज की डोर ही फंस गई। इस दौरान वो डोर खींचते रहे, लेकिन झंडा नहीं फहरा। बाद में जब लोगों ने ऊपर चढ़कर झंडे की डोरी ठीक किया तब उसमें से फूल गिरा।
-समारोह के दौरान ऐसी गड़बड़ी देखकर लोग हैरत में पड़ गए। मंत्री महोदय काफी देर तक ध्वज की डोरी खींचकर झंडा फहराने की कोशिश करते रहे, लेकिन झंडा नहीं फहर सका।
-ध्वजारोहण में अचानक आई इस अड़चन को लेकर मौके पर मौजूद भाजपाई भौचक्के रह गए। आखिरकार एक व्यक्ति ने छत की रेलिंग पर चढ़कर फंसी हुई डोर खोली, तब जाकर तिरंगा फहर सका। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
(साभार – भास्कर)




