गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा अपने शांत, सौम्य और संतुलित व्यवहार व भाषणों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज अपनी छवि से हटकर उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में बात की और अपराधियों को चेतावनी दी।
गुरुवार को मनोज सिन्हा ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता अपराध अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने को तैयार है और मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी ने उंगली बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ दिखाई तो भरोसा रखिए चार घंटे में वो उंगली सलामत नहीं रहेगी।
बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने कहा कि कोई पूर्वांचल का अपराधी किसी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आ करके बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए। अगर वो आंख दिखाएगा तो उसकी आंख सलामत नहीं रहेगी।




