समाज की नाकामी को कबतक गाली-गलौज से छुपायेंगे?

0
765

प्रिय समाजजनों अगर आपके मन की कोई बात नही करता तो वो विजातीय राजद , कांग्रेस , वामदल का एजेंट देशद्रोही हो जाता है , आखिर आप कब तक समाज के नाकामी को अपशब्दों और गाली गलौज के बल पर छुपायेंगे? सच्चाई से मुंह कब तक मोड़ेंगे?

नीरज कुमार
नीरज कुमार

आप बिहार में जिस पार्टी के लिए दिन-रात एक किये उस पार्टी द्वारा आप छले गए हैं।ये वास्तविकता है और जहाँ तक बात मेरी है तो मैं उस परिवार से हूँ जो जनसंघ के संथापक सदस्य रहे हैं। बिहार में भाजपा के ध्वजवाहक रहे हैं। 90 के दशक में और अभी भी हिंदुत्व और बीजेपी के ही है। मैं खुद आरएसएस के शाखा में जाते रहा हूँ ! इसलिए आपलोग मेरी निष्ठा पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक ले !

और जहाँ तक बात भूमंत्र के संचालक मंडली का रहा तो 4-5 लोगो को जिन्हें मैं जानता हूँ सब कहीं न कहीं हिंदुत्व और भाजपा से जुड़े लोग ही है। इसलिए निःसंदेह 2019 में हमारे सामने PM के लिए मोदी जी ही है , लेकिन जो धोखा बिहार भाजपा ने किया है समाज के साथ उसका बदला 2020 में समाज जरूर लेगा !

बाकी जो लोग इस ग्रुप में विजातीय है वे इस ग्रुप में गली गलौज कर के आपस में विवाद करवाना चाह रहे है , एडमिन इन्हें चिन्हित करके बाहर करे ! (भूमंत्र ग्रुप से साभार)