Kisan Ki Beti Daroga

दिल्ली/खगड़िया। सच्ची चाहत हो तो क्या नहीं संभव है। प्रीति भारती ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिले के सदर प्रखंड के अंतर्गत बछौता पंचायत के बछौता गांव निवासी मध्यम वर्गी किसान रंजीत कुंवर की दूसरी पुत्री प्रीति भारती ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाकर परिवार ही नहीं बल्कि अपने पंचायत और जिले का नाम रौशन किया है। प्रीति और उनके परिजनो को जानने वाले बधाई दे रहे हैं। माता रंजना देवी आगनवाड़ी सेविका बेटी की सफलता के पीछे बेटी की मेहनत का व्या करती हुई कहती हैं कि कम संसाधन में सफलता ईश्वर की कृपा से मिलती है। (मूल स्रोत- भास्कर)