मुजफ्फरपुर.महान शिक्षाविद लंगट सिंह को लेकर आयोजित वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. 30 अप्रैल को लंगट सिंह कॉलेज के सी-नेट हॉल में यह कार्यक्रम वायस ऑफ़ मुजफ्फरपुर की तरफ से आयोजित किया गया था. वायस ऑफ़ मुजफ्फरपुर ने ही दिल्ली के जेएनयू कैम्पस में हाल ही में लंगट सिंह को लेकर सेमिनार का आयोजन किया था. एक हफ्ते के अंदर लंगट बाबू को लेकर ये दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम Bhor- The Beginning-Season-II में विशेष तौर पर आए वक्तागण के साथ साथ कुलपति अमरेंद्र यादव ने शहर के बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया। उसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय कंपनी इंटेल में कार्यरत दिव्यांशु वर्मा, अमेरिकन अध्यन केंद्र से पी.एच.डी के छात्र विजय कुमार, संकल्प एजुकेशन के संचालक नितेश कुमार, फिजिक्स पॉइंट के संचालक आदित्य रंजन , टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के छात्र अंशुमन शांडिल्य, मुजफ्फरपुर के सफल उद्योगपति संजय चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द वरुण आदि वक्ताओं ने वर्कशॉप में शामिल छात्रों को संबोधित किया और उन्हें नयी तकनीक आदि की जानकारी दी.कार्यक्रम में वायस ऑफ़ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अविनाश रंजन, हेमंत कुमार, कौशल कुमार, रोहित कुमार, अलोक रंजन उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव आदि भी शामिल हुए.कुछ तस्वीरें –


















