देश के नंबर एक चैनल ‘आजतक’ ने अब से कुछ देर पहले एक रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में उत्तरप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में तीन नामों का उल्लेख किया गया. रिपोर्ट में मुख्यमंत्री की रेस में राजनाथ सिंह को सबसे आगे दिखाया गया. कहा गया कि राजनाथ के इंकार के बाद मुख्यमंत्री का पद मनोज सिन्हा या केशव प्रसाद मौर्य को मिल सकता है. लेकिन यदि राजनाथ मुख्यमंत्री बनना स्वीकार कर लेते हैं तो प्रदेश में दो-दो उप मुख्यमंत्री मनोज सिन्हा और केशव प्रसाद मौर्य के रूप में बन सकते हैं. हालांकि अपनी रिपोर्ट पर आजतक ने कोई दावा नहीं पेश किया. रिपोर्ट के मुताबिक़ पीएम मोदी अबतक इसपर चुप्पी साधे हुए हैं, उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा. बहरहाल मुख्यमंत्री कोई भी हो, ये तो तय है कि इस रेस में मनोज सिन्हा प्रबल दावेदारों में से एक है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री न बनने की सूरत में उनका उप मुख्यमंत्री बनना तय है.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com
www.bhumantra.com





