भू समुदाय के विद्वजनों ने भू समाज की एकजुटता और उसके उत्थान के लिए एक अनोखी पहल करने की सोंची है और यदि सब योजना के मुताबिक होता रहा तो अगले साल देश का पहला भूमिहार कॉनक्लेव का आयोजन दिल्ली में हो सकता है. 


हालांकि आयोजकों ने इसे कॉनक्लेव नहीं कहा है,लेकिन भूमिहार मंत्र के सूत्रों ने कार्यक्रम के बारे में जो सूचनाएं हमें दी है उसके मुताबिक़ इसका प्रारूप किसी कॉनक्लेव से कम नहीं होगा. इसकी तारीख भी तय कर दी गयी है. अगले साल रविवार 8 जनवरी, 2017 को दिल्ली मे “समाज से जुड़िये” नाम से कार्यक्रम होगा जिसका मुख्य उद्देश्य होगा :

1. भू समाज के निचले तबके से लेकर शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति को एक मंच पर लाना है


2. आपसी जान पहचान बढ़ाकर एक दूसरे से आवश्यकता पड़ने पर सहयोग लेना


3. अपने समाज के ऐसे युवा जो निस्वार्थ भाव से समाज का मदद कर रहे है एवं ऐसे लोग जो अपने सेवा से भूमिहार समाज का सर ऊँचा किये है वैसे प्रतिभा का तलाश कर उनको सम्मानित करना


4. अपने बुजुर्गो को सम्मान देने हेतु उनका अभिनन्दन करना और उनका अनुभव समाज के युवाओ मे बाँटना


5. आमतौर पर देखा गया है हर कार्यक्रम मे सिर्फ पुरूष ही उपस्थित होते है इसलिये “समाज से जुड़िये” कार्यक्रम मे सपरिवार आने का बाध्यता है ताकि महिलाये और बच्चे भी अपने समाज को जाने और एक दूसरे को पहचाने|