सूचना- बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की जयंती हरेक साल बिहार के साथ-साथ दिल्ली में भी मनाई जाती है. इस बार रविवार 23 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राजेंद्र भवन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में उनकी जयंती पर उन्हें याद किया जाएगा. इस मौके पर ब्रहमऋषि पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा.इसके अलावा भू समाज के बच्चों के विकास के लिए प्रतिभा सम्मान जैसे कुछ कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा. इस संबंध में आयोजकों की तरफ से हमें सूचना मिली है वो इस तरह से है-
आप सभी के संज्ञान में है कि बिहार केशरी श्री कृष्ण बाबू की जयंती दिनांक 23 अक्टूबर को राजेंद्र भवन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में मनाई जा रही है उक्त अवसर पर ब्रह्मर्षि पत्रिका का विमोचन एवं अपने समाज के बच्चों के विकास के लिए प्रतिभा सम्मान, जैसे कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं। उक्त के लिए आग्रह था /है कि जिन्होंने बच्चों का डिटेल और पत्रिका के लिए आलेख नहीं प्रेषित किया है वे तुरंत प्रेषित करें। अन्यथा 30 के बाद स्वीकार करना प्रभावी नहीं रहेगा। जो बच्चे क्लास 10nth 12 lth में वर्ष 2015 – 2016 के वार्षिक परीक्षा में 85 %मार्क्स लाया हो उनका
नाम,……….
पिता का नाम,……
उम्र………………..
क्लास ……………
वर्ष…………………
पुरा पता……………
वैसे तो कुल 50 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। लेकिन अगर इतने बच्चों का नाम प्राप्त नहीं हो पाया तो % को घटाया भी जा सकता है अतः अपने आसपास के मित्रों के संबंधियों के बच्चों का नाम प्रस्तावित करें।
धन्यवाद
यू के शर्मा
नोट :– किसी भी प्रकार के संवाद के लिए संपर्क करें। यू के शर्मा 9717076006 मनीष कुमार शेखर 9910623355


