आप जैसा कि जानते ही हैं कि परशुराम जयंती के दिन भूमंत्र डॉट कॉम ने ई-पत्रिका लांच करने की घोषणा की थी. उसी घोषणा को अमली जामा पहनाने की नीयत से अब लांच करने की तिथि भी सुनिश्चित कर दी गयी है. 1जून 2017 को शहादत दिवस के दिन इसे लांच कर दिया जाएगा. 
गौरतलब है कि इसी तारीख को महान किसान नेता और नक्सलियों के काल बाबा ब्रह्मेश्वर की ह्त्या कर दी गयी थी और तब से पूरा भूमिहार ब्राहमण और नक्सल विरोधी समाज इसे शहादत दिवस के रूप में मनाता है. इसलिए लांच करने का इससे बेहतर दिन और क्या हो सकता है. 
भूमंत्र का यह पहला अंक पूरी तरह से बाबा ब्रह्मेश्वर मुखिया और रणवीर सेना पर केंद्रित होगा. यदि आप भी इसमें कुछ लिखना चाहते हैं तो आपके लेख आमंत्रित है. उसके अलावा बाबा ब्रह्मेश्वर से संबंधित कोई दिलचस्प जानकारी,तस्वीर आदि आपके पास उपलब्ध हो तो कृपया हमें bhumantra@gmail.com पर भेजने की कृपा करें. यदि आप चाहेंगे तो आपका नाम गुप्त रखा जाएगा.

Community Journalism With Courage