प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी अभियान का ज्यादातर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही है.लेकिन सबसे ज्यादा मुखर विरोध ममता बनर्जी,अरविंद केजरीवाल,मायावती और लालू प्रसाद यादव की तरफ से हो रहा है.इसमें सबसे दिलचस्प स्थिति बिहार में हैं जहाँ सत्तारूढ़ गठबंधन में एक गठबंधन तारीफ़ कर रहा है तो दूसरा गठबंधन विरोध.यानी नीतिश कुमार नोटबंदी के पक्ष में खड़े हैं तो लालू यादव विपक्ष में. इसी क्रम में आज लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को जबरदस्त तरीके से कोसा और उसे गरीब-गुरबों के खिलाफ बताते हुए धड़ाधड ट्वीट किये.पढ़िए नोटबंदी पर उन्होंने मोदी की कैसे घेराबंदी की:
– PM के 50 दिन के मोहलत में 22 दिन बाकी हैं। 50 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई तो क्या मोदी जी इस्तीफा देंगे या मुँह छुपाते घूमेंगे?
– ना प्रधानमंत्री,ना उनके मंत्री,ना आर्थिक सलाहकारों या नीति आयोग को गाँवों की समझ है। ग्रामीणों की व्यथा को समझना तो बहुत दूर की कौड़ी होगी।
–मोदी जी, देश महानगरों से ही नहीं बना है।आपका यह अर्थव्यवस्था पर थोपा घातक प्रयोग गाँवों में अन्न,जीवन, मृत्यु, भविष्य का प्रश्न बन गया है।
–मोदी जी जानते हैं कि बमुश्किल 20%भारतीय ही #CashlessTransactions करने की स्थिति में है। ये बस नोटबन्दी के दलदल से ध्यान हटाने का जुमला है
–जो 90लोग प्रत्यक्ष रूप से नोटबन्दी की भेंट चढ़ गए वे क्या गैर मुल्क़ी थे? उनके परिवार का भार कौन लेगा? PM के पास उनके लिए समय/शब्द भी नहीं?
-भागते भूत की लँगोटी भली। नोटबन्दी में मिट्टी पलीत होते देख PM काला धन का आलाप त्याग, अब #CashlessEconomy के पल्लू में छुप रहे हैं।




Janwar ka chara khayega to gober hi karega na – wo bhi muh se
Comments are closed.