केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह पाकिस्तान पर अपने कड़े बयानों के लिए भी जाने जाते हैं.पाकिस्तान पर दिए उनके कई बयान पूर्व में भी सुर्खियाँ बटोर चुके हैं. अभी हाल में उन्होंने बिहार सरकार को आड़े लेते हुए कहा कि बिहार को पाकिस्तान बनाया जा रहा है. 
बहरहाल कल एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पाकिस्तान को फिर जमकर लताड़ा और कहा कि यदि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भूगोल से उसका नाम मिट जाएगा और वो देश खोजने पर भी नहीं मिलेगा.वे बुधवार को कादीपुर के निरीक्षण गृह में परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. 
उन्होंने विपक्ष पर भी हल्ला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका अफजल प्रेमी की तरह है.इनके बयान सुनकर लगता है कि वे देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र