भूमिहार ब्राह्मणों को एकजुट करने के उद्देश्य से दिल्ली में आगामी 4फरवरी को समाज से जुड़िये कार्यक्रम का आयोजन समाज के बुद्धजीवी वर्ग द्वारा किया जा रहा है।पिछले साल भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस संबंध में आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना –

4 फरवरी 2018 को संध्या 3 बजे से राजा राम मोहन राय मेमोरियल हाँल,  विष्णु दिगम्बर मार्ग,  ITO मेट्रो गेट नं. 2, नई दिल्ली मे  पिछले साल की तरह इस साल भी भूमिहार परिवार के द्वारा समाज से जुड़िये कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आप सभी भूमिहार भाईयो एवं बहनो से एक बड़ा सहयोग की अपेक्षा करते है| और वो सहयोग आपलोग कार्यक्रम मे सपरिवार उपस्थित होकर कर सकते हैं।  इसके अलावा जो लोग ग्रुप से नही जुड़े है उन तक भी ये मैसेज पहुंचाकर समाज को जोड़ने मे आप अपना भूमिका निभा सकते है| विशेष जानकारी के लिये कुछ कार्यकर्ता का नाम और नं दिया गया है उनसे संपर्क कर सकते हैं।