बुराड़ी गांव में अखिल भारतीय त्यागी भूमिहार किसान महासंघ ने भी आपात बैठक बुलाकर शहीद इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में गांव के नरेंद्र त्यागी, बृज किशोर त्यागी, सतीश त्यागी, तोखराम सरपंच, विनोद त्यागी, हनी त्यागी, विजेंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी के साथ अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस मौके पर गायत्री मंत्र जाप भी किया गया था।



