भूमिहार समाज के शैक्षिक उत्थान के लिए खुलेगा विश्वविद्यालय
Oct 22, 11:43 pm
मऊ। भूमिहार समाज को फिर से गौरवान्वित करने तथा उनमें शैक्षिक क्रांति लाने के लिए त्यागी एवं अयाचक ब्राह्मणों द्वारा महाराष्ट्र (पूणे) में विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी।
यह जानकारी भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अवध नारायण राय ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 व 19 अक्टूबर को मेरठ में हुआ। इसमें भूमिहार, ब्राह्मण, त्यागी ब्राह्मण व अन्य ब्राह्मणों का समूह एकत्रित होकर समाज के अंदर एकता, अखण्डता व अन्य सामाजिक विषयों पर वृहद चर्चा की गयी। इस सम्मेलन में सिक्किम के राज्यपाल बीपी सिंह, पूर्व राज्यपाल ले.जनरल वीकेएन छिब्बर, बालेश्वर राय पूर्व सचिव भारत सरकार सेवानिवृत्त, मेजर जनरल एमपीएस त्यागी, दीपक तिलक, वीर सावरकर परिवार की कुल वधू हिमानी सावरकर आदि मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि पुणे में बिरादरी के उत्थान के लिए एक विश्वविद्यालय की स्थापना किया जायेगा। इसका शिलान्यास जनवरी 09 में होगा। इसके लिए 35 एकड़ भूमि का प्रबंध त्यागी बंधुओं द्वारा कर लिया गया है। इसमें दोहरीघाट में आयोजित सम्मेलन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में उन्हे पूर्वाचल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी।



