पटना. बिहार में राजद और जदयू के गठबंधन की सरकार है और इस गठबंधन के मुखिया लालू यादव और नीतिश कुमार हैं.
इसी पर आज केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने व्यंग्य करते हुए इसे स्वार्थ की दोस्ती करार दिया.
उन्होंने कहा कि दोनों का मिलन स्वार्थ का मिलन है और जिस दिन मतलब खत्म हो जाएगा तो ये अलग-अलग हो जाएंगे. दो अलग-अलग राजनीतिक ध्रुवों के लोग स्वार्थ के कारण ही एक साथ हैं.
दरअसल ये विकास की बजाए बिहार की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.




